Jharkhand: ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में 24 पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

जमशेदपुर: कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में आयोजित 45वीं ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के समापन पर झारखंड के खिलाड़ियों का विजयी दल 11 मार्च की संध्या 8:30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचा. पहले से ही वहां मौजूद मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड और मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. विजयी खिलाड़ियों का अभिनंदन माला पहनाकर और मुंह मीठा करके किया गया.

झारखंड की टीम ने जीते 24 पदक

सचिन मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष ललन सिंह यादव, दिव्यांग बच्चों के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक राजकुमार सिंह, गीत राज सिंह, गुरुकिरण कौर, समाजसेवी भूपेंद्र सिंह, सलीम जावेद और अन्य सैकड़ों खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर, मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह और सचिव संजीव कुमार तोमर ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

इस प्रतियोगिता में झारखंड की पुरुष और महिला टीम ने कुल 24 पदक जीते, जिनमें 06 स्वर्ण, 14 रजत और 04 कांस्य पदक शामिल हैं. यह जीत खिलाड़ियों के समर्पण और मेहनत का परिणाम है, जिसने राज्य की खेल प्रतिभाओं को एक नया उत्साह और प्रेरणा दी है.इस मौके पर रेल पदाधिकारी सुनील कुमार ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी, जो खेलों में उत्कृष्टता और संघर्ष के प्रतीक बनकर उभरे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: NHM, CSIR-CCMB और टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड में सिकल सेल एनीमिया से निपटने के लिए किया MoU 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time