Jharkhand Assembly Fight: विधानसभा सत्र के दौरान दो मंत्रियों के बीच हुई तीखी बहस, कहा-सदन किसी की निजी संपत्ति नहीं

रांची: झारखंड विधानसभा के 15वें सत्र के दौरान शुक्रवार को दो मंत्रियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. यह विवाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू के बीच हुआ. हुआ यूँ कि कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा में गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज के उद्घाटन की प्रक्रिया के बारे में सवाल किया. जिस पर मंत्री इरफान अंसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक प्रदीप यादव पांच बार के विधायक हैं, लेकिन वे अब तक नर्सिंग कॉलेज नहीं बनवा सके हैं.

प्रदीप यादव ने अपने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज पहले ही तैयार है. उन्होंने मंत्री से यह पूछा कि वहां कब से पढ़ाई शुरू होगी और कॉलेज कब बना. इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आप ही बताएं, यह कॉलेज कब बना.

संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य सोनू ने इस विवाद में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इस तरह के मुद्दों पर कटाक्ष करना सदन की मर्यादा के खिलाफ है. उन्होंने सदन में शांति बनाए रखने की अपील की. इसपर इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह उनका और प्रदीप यादव का निजी मामला था, लेकिन ऐसा लगता है कि मंत्री जी अब बहुत जानकार हो गए हैं और इसलिए हर बात में दखल देने लगते हैं.

मंत्री सुदिव्य सोनू ने इसे व्यक्तिगत विवाद से अलग करते हुए कहा कि यह सदन किसी की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि यह लोकाचार और सदन की मर्यादा का सवाल है. यह घटना विधानसभा सत्र के दौरान उस समय हुई जब सदन में गहमागहमी का माहौल था, और यह घटना राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकती है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राज्य के वित्तमंत्री और राज्यसभा सदस्य से अस्पताल में सरयू राय की संवेदनशील मुलाकात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time