Jharkhand Budget 2025: झारखंड सरकार का बजट दिशा-हीन और निराशाजनक – डॉ. पवन पांडेय

जमशेदपुर: एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने झारखंड सरकार के द्वारा पेश किए गए 2025-26 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आज, 03/02/2025 को वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट पूरी तरह से दिशा-हीन है. डॉ. पांडेय का मानना है कि सरकार सिर्फ “अबूवा बजट” के नाम पर नए-नए लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है, लेकिन इन घोषणाओं का वास्तविकता में कोई असर नहीं होने वाला है.

पिछली योजनाओं का कोई जिक्र नहीं

डॉ. पांडेय ने सवाल उठाया कि पिछले बजट में घोषित योजनाओं का क्या हुआ? इन योजनाओं का क्या परिणाम हुआ, इसका उल्लेख क्यों नहीं किया गया? उन्होंने सरकार से पूछा कि यदि ये योजनाएं पूरी नहीं हो पाई तो इसके पीछे क्या कारण थे, और उन्हें पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

टैक्स देने वालों के लिए निराशाजनक बजट

उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट उन लोगों के लिए निराशाजनक है, जो टैक्स भरते हैं और जो सरकार से अच्छे परिणाम की उम्मीद करते हैं. उनके मुताबिक, यह बजट सिर्फ शब्दों का खेल है, जो कि असल में “सफेद हाथी” साबित होगा, क्योंकि सरकार के घोषणाओं से कोई ठोस परिणाम नहीं निकलने वाला है.

बजट के प्रति सवाल उठाना जरूरी

डॉ. पांडेय ने अंत में कहा कि इस बजट के माध्यम से सरकार को अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करना चाहिए था. उन्होंने इस बजट को झारखंड के विकास के लिए एक ठोस योजना नहीं, बल्कि सिर्फ दिखावा करार दिया है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2025: केंद्रीय टैक्स और कर्ज के बीच, जानिए कहां से आएंगे 1.45 लाख करोड़ रुपए? – सरकार ने जारी किया डाटा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड तीन से प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे की बृहस्पतिवार को स्क्रुट्नी की गई. स्क्रुटनी में पर्चा सही पाए जाने के बाद प्रत्याशियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *