Gamharia: काम से हटाये कामगारों के लिए झारखंड मजदूर यूनियन करेगा आंदोलन

गम्हरिया: झारखंड मजदूर यूनियन के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील गोराई की अध्यक्षता में बीको मोड़ स्थित कार्यालय में हुई. इसमें रामकृष्ण कास्टिंग सोल्यूशन लिमिटेड कंपनी यूनिट छह के 10 मजदूरों को बगैर सूचना के कार्य से हटाने का विरोध किया गया. साथ काम से हटाये कामगारों को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.  गोराई ने बताया कि मजदूरों ने हर माह 14 तारिक से पहले वेतन भुगतान की मांग की थी. इसलिए उन्हें काम से हटा दिया गया. यूनियन की शिकायत पर श्रम अधीक्षक ने कंपनी प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन बुलाया गया था, लेकिन प्रबंधन के लोग हाजिर नहीं हुए. इससे कामगारों में आक्रोश व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों के साथ डीसी ने लिया कांवरिया पथ और रुट लाइनिंग का जायजा, गत वर्ष से बेहतर होगी व्यवस्था

 

Spread the love
  • Related Posts

    Patamada : अनियंत्रित कार घर में घुसी, दीवार एवं छत में पड़ी दरार, जान माल का नुकसान नहीं

    पटमदा :  काटिन बाजार में गुरुवार रात तेज धमाके के साथ एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर बोराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक…

    Spread the love

    Jamshedpur : गोलमुरी में पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू से मारकर किया घायल, टीएमएच में चल रहा है इलाज

    जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घरेलू कहासुनी के दौरान चाचा ने अपने ही भतीजे पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *