Jharkhand Polytechnic Entrance 2025: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन”

रांची: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे. प्रवेश परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों, जैसे रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, चाईबासा, दुमका और पलामू में स्थित परीक्षा केंद्रों पर होगी.

 

प्रवेश पत्र डाउनलोड की प्रक्रिया

परीक्षा के चार दिन पहले, अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. इसके बारे में पूरी जानकारी झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से जारी की गई सूचना में दी गई है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

 

आवेदन के लिए योग्य अभ्यर्थी

प्रकाशित सूचना के अनुसार, आवेदन के लिए वे अभ्यर्थी योग्य होंगे जो भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ झारखंड राज्य के स्थायी या स्थानीय निवासी हों और जिनकी शैक्षणिक योग्यता माध्यमिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो. ये अभ्यर्थी 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में अभियंत्रण डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

 

शैक्षणिक वर्ष 2025 में परीक्षा देने वाले भी आवेदन कर सकते हैं

इसके अतिरिक्त, वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो 2025 में माध्यमिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं. हालांकि, संस्थान में नामांकन के समय उन्हें उत्तीर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

 

विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2025 के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की वेबसाइट  https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर जा सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार से मिला चेंबर का प्रतिनिधिमंडल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time