West Singhbhum: सम्मेलन की तैयारी में जुटे झामुमो नेता, बनी रणनीति

पश्चिम सिंहभूम: कोल्हान की पावन धरती पर स्थित नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत कावेरी क्लब में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम ने की. बैठक में आगामी 25 मई, रविवार को आयोजित होनेवाले झामुमो प्रखंड सम्मेलन एवं स्वागत-सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसमें झामुमो प्रखंड कमिटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया.

बिपिन पूर्ति बोले – झारखंड के बुनियादी समस्याओं का समाधान कर रही है झामुमो
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के वरिष्ठ नेता बिपिन पूर्ति ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य का एक प्रमुख क्षेत्रीय दल है, जो न केवल झारखंड बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई आदिवासी क्षेत्रों में भी अपना प्रभाव रखता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी निरंतर विकास के रास्ते पर बढ़ रही है. झामुमो झारखंड की जड़ों से जुड़ी समस्याओं को हल करते हुए राज्य को नवीन विकास पथ पर अग्रसर कर रही है.

सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, कई नेता रहे मौजूद
सम्मेलन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. बैठक में विशेष रूप से बिपिन पूर्ति, रिमू बहादुर, रामा पांडेय, आनंद सिंह, जय राम गोप, कामरान रजा, अमीर अंसारी, सोनू हरिवंश, सावन पान और रितेश जैसे प्रमुख नेता उपस्थित थे.
सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठित प्रयास पर बल दिया.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: जिले में दर्दनाक हादसा, पड़ोस में रहने वाले ने रेता 12 वर्षीय बच्चे का गला

Spread the love

Related Posts

New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

Spread the love

Potka: पंचायती राज दिवस पर हल्दीपोखर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों के बीच शरबत व पुस्तक का वितरण

पोटका : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time