Jamshedpur: जमशेदपुर में इंटरैक्ट-रोटरैक्ट क्लब्स का संयुक्त स्थापना समारोह, शामिल हुए कई स्कूल और कॉलेज

जमशेदपुर:  रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा रविवार को एक भव्य संयुक्त स्थापना समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इंटरैक्ट और रोटरैक्ट क्लब्स के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। यह आयोजन न केवल नेतृत्व का हस्तांतरण था, बल्कि समाजसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी साबित हुआ।

इंटरैक्ट क्लब उन स्कूली छात्रों (12 से 18 वर्ष) के लिए होता है जो सेवा, नेतृत्व और मित्रता के मूल्यों के साथ समाज में योगदान देना चाहते हैं। रोटरैक्ट क्लब कॉलेज और युवाओं (18 वर्ष या उससे अधिक) के लिए होता है, जो सामाजिक सरोकारों के ज़रिए नेतृत्व कौशल का विकास करते हैं। रोटरी क्लब की परंपरा के अनुसार, हर साल जुलाई में इन क्लबों की नई कार्यकारिणी टीम शपथ ग्रहण करती है।

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने बेल्डीह चर्च स्कूल, नरभेराम हंसराज स्कूल, मोतीलाल नेहरू स्कूल, विकास विद्यालय, काशीडीह स्कूल, डीबीएमएस कैरियर अकादमी, केरला समाज मॉडल स्कूल, बारीडीह होगा स्कूल और करीम सिटी कॉलेज में इंटरैक्ट व रोटरैक्ट क्लब प्रायोजित किए हैं। इन सभी संस्थानों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ PDG रोटेरियन प्रतीम बनर्जी ने दिलाई।

करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं के भीतर सेवा और नेतृत्व भावना को जागृत करने के लिए रोटरी क्लब की सराहना की।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट की असिस्टेंट गवर्नर कुसुम ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोटरी द्वारा नेतृत्व क्षमता विकसित करने के प्रयासों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अशोक झा ने मुख्य अतिथि, PDG बनर्जी, एजी कुसुम ठाकुर और उपस्थित स्कूल- कॉलेज प्राचार्यों समेत सभी सदस्यों का स्वागत किया।

इस समारोह की सफलता में कई रोटेरियन सदस्यों का योगदान रहा। रोटेरियन अमित डे ने मास्टर ऑफ सेरेमनी की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. जूही समर्पिता, गुरुप्रीत रूबी भाटिया, विनीता झा, ऋषि चंद्राणी, अंजनी निधि, अनु सहगल, संजीव सहगल, अंजनी सहाय, पायल राजन, डॉ. उद्यम सिंह, नमन अग्रवाल, अमिताभ बख्शी, आलोक, अनुपमा सहगल, श्रद्धा चंद्राणी, मोनिका उप्पल, अनिल धन्धानिया, अचिन्तो बैनर्जी, मैत्री चक्रवर्ती, विद्या तिवारी, कमलेश तिवारी, नीलम वडेरा, बी. के. वडेरा आदि का विशेष योगदान रहा।

समापन पर क्लब सचिव रोटेरियन नमन अग्रवाल ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी। डायरेक्टर न्यू जनरेशन डॉ. जूही समर्पिता ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए करीम सिटी कॉलेज प्रबंधन व सभी रोटरैक्टर्स का विशेष आभार प्रकट किया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झूमेंगे शिवभक्त, गूंजेगा एग्रिको मैदान – रितेश पांडेय और सिद्धि पाठक भरेंगे भक्ति का रंग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time