Karim City College: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में खास आयोजन

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज, साकची के विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विज्ञान विभागों की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय “प्रयोगशाला से जीवन तक” रखा गया. कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ. तुफैल अहमद ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रमन प्रभाव की खोज को याद करना और विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में जिज्ञासा और रुचि को प्रोत्साहित करना था.

 

 

 

प्राचार्य का संबोधन और राज्य के विकास पर विचार

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने किया. उन्होंने सभी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड एक समृद्ध राज्य है, जिसमें अनगिनत खनिज और संसाधन हैं. लेकिन, राज्य का विकास अपेक्षाकृत कम हुआ है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारे विचार विकसित होंगे और जब विचार विकसित होंगे, तब राज्य का विकास निश्चित रूप से होगा.

विभिन्न प्रतियोगिताओं और संवाद का आयोजन

इस अवसर पर कॉलेज के ऑडिटोरियम में वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वाद-विवाद का विषय “Space exploration worth the cost and resources” था. इस वाद-विवाद में 18 छात्रों ने नौ टीमों के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं. प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अनवर शहाब (राजनीतिक विज्ञान विभाग) और डॉ. बसूधरा राय (अंग्रेजी विभाग) थे.
सभा का संचालन फरहीन, फोजिया जन्नत, अमित मुखर्जी और रिधी कुमारी ने किया. इस कार्यक्रम में डॉ. खुर्शीद अनवर, डॉ. आफताब खान, डॉ. असगर खान, प्रो. एच. के. शाॅ, डॉ. पी. सी. बनर्जी, प्रो. डी. के. सिंह, प्रो. जे. पी. मिश्रा और डॉ. मुइज अशरफ के अलावा कॉलेज के अन्य विभागों के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Karim City College में स्टैंड-अप कॉमेडी के माध्यम से छात्रों ने किया हास्य और रचनात्मकता का प्रदर्शन 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time