Khadagpur : बेलदा में कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला: घर के भीतर फंदे से लटकती मिली सहेली देव

  • परिजन और पुलिस दोनों उलझन में, मौत के कारणों का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

खड़गपुर : खड़गपुर के पश्चिम मेदिनीपुर ज़िले के बेलदा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कॉलेज छात्रा का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान बेलदा कॉलेज की 22 वर्षीय छात्रा सहेली देव के रूप में हुई है, जो बेलदा–केशियाड़ी मोड़ रेलगेट के पास स्थित छोटे मातकत्तपुर की रहने वाली थी। मंगलवार दोपहर परिजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने सहेली को अचेत अवस्था में पाया और तुरंत उसे बेलदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Potka : धिरौल में फाइलेरिया जांच अभियान : 300 लोगों का ब्लड सैंपल किया गया संग्रह, जागरूकता रैली भी निकाली गई

मौत के कारण को लेकर परिवार और पुलिस दोनों ही असमंजस में हैं। प्राथमिक जांच में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका है, जिसके बाद बुधवार को शव को खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस दुखद घटना से परिवार समेत पूरे इलाके में शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: खुदपुटली में 3000 सीएफटी अवैध बालू जब्त, मुखिया के जिम्मेनामा सौंपा

बहरागोड़ा : बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खुदपुटली मौजा में…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time