Kharagpur: साउथ ईस्टर्न रेलवे ने संतरागाछी में चलाया एंटी-सैबोटेज ड्राइव, सुरक्षा बढ़ाने के लिए व्यापक जांच

खड़गपुर:  यात्रियों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से साउथ ईस्टर्न रेलवे के खड़गपुर डिवीजन ने गुरुवार को संतरागाछी रेलवे स्टेशन (SRC) और आसपास के क्षेत्रों में एंटी-सैबोटेज ड्राइव चलाया। यह अभियान RPF/SRC-G और GRP/SRC की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया।

किस-किस स्टेशन पर हुई जांच
संतरागाछी के अलावा कई प्रमुख स्टेशनों पर भी जांच की गई, जिनमें शामिल हैं SHM, PKU, ULB, MCA, KGP, BLS, ROP, MDN, JGM।
जांच के दौरान टीमों ने पूरे स्टेशन परिसर की गहन निरीक्षण की, जिसमें शामिल थे:
प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया
फुट ओवरब्रिज (FOB)
ट्रैक और यार्ड
वेटिंग हॉल
पार्किंग जोन

जांच के दौरान टीमों ने मेटल डिटेक्टर, स्निफर डॉग, सीसीटीवी सर्विलांस और फिजिकल वेरिफिकेशन का इस्तेमाल किया। अभियान का मकसद था किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या तोड़फोड़ को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करना। खड़गपुर डिवीजन ने कहा कि यात्रियों, कर्मचारियों और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जॉइंट ड्राइव नियमित रूप से जारी रहेंगी.

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : खड़गपुर मंडल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव में आयोजित कर रहा सप्ताहिक कार्यक्रम 

भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, नुक्कड़ समेत देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन खड़गपुर : देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के…

Spread the love

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time