Jamshedpur: वर्षों से किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने खाली कराया घर, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज – देखें Video

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक मकान को लेकर वर्षों पुराना विवाद आखिरकार तब समाप्त हुआ जब मकान मालिक अशोक अग्रवाल ने अपने किरायेदार से घर खाली करा लिया.

2019 से नहीं दिया किराया, बढ़ता गया विवाद
सुंदरनगर निवासी अशोक अग्रवाल ने जया भारती और उनके पति प्रभात कुमार को वर्षों पहले अपना मकान किराए पर दिया था. हालांकि, वर्ष 2019 से किराया नहीं चुकाया गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया.

कई बार किरायेदार को मकान खाली करने या बकाया राशि चुकाने के लिए कहा गया, लेकिन न तो किराया दिया गया और न ही मकान खाली किया गया. वर्ष 2021 में दिसंबर तक मकान खाली करने का लिखित समझौता भी हुआ था, जिसकी प्रति मकान मालिक के पास मौजूद है.

स्वेच्छा से मकान खाली कराया, पैसे की मांग पर विवाद
इससे परेशान होकर मकान मालिक अशोक अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ जाकर स्वेच्छा से मकान खाली कराया. हालांकि, इस दौरान कुछ पैसों की मांग किए जाने पर विवाद हो गया और किरायेदार का सामान बाहर रख दिया गया.

मकान मालिक ने लगाए गंभीर आरोप
अशोक अग्रवाल ने बताया कि किरायेदार जया भारती बार-बार किराया देने से बचती रहीं. जब उनसे मकान खाली करने को कहा गया, तो उन्होंने धमकी दी कि वे एक महिला हैं और गलत आरोप लगाकर फंसा सकती हैं.

प्रशासन ने की कार्रवाई, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की. फिलहाल, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कारोबारियों ने JLKM नेता गोपेश महतो के खिलाफ उठाई आवाज – मजदूर आंदोलन की आड़ में वसूली का आरोप

 

 

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time