Gamharia: राजकुमार यादव बने राजद श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

गम्हरिया: गम्हरिया निवासी राजकुमार यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) श्रमिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. यह मनोनयन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर गोप द्वारा किया गया, जिन्होंने यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा. मनोनयन के बाद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजकुमार यादव का अभिनंदन किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रमिक हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई.

मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा

प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव ने कहा कि श्रमिकों के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा. उन्होंने यह भी घोषणा की कि 10 अप्रैल तक पूरे जिले में 10,000 नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

सरकार से पेंशन बढ़ाने की मांग

यादव ने मइयां सम्मान योजना के सभी आवेदकों को लाभ दिलाने और सभी प्रकार की पेंशन राशि बढ़ाकर 2500 रुपये करने की मांग सरकार से की.

समारोह में कई गणमान्य हुए शामिल

इस अवसर पर श्याम सुंदर झा, सुसिता बारिक, राजकुमारी सिंह, पुष्पा सिंह, कुमार राकेश, विनोद प्रसाद, शंकर शर्मा, सरस्वती मार्डी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jagannathpur: विद्यालयों की जर्जर स्थिति पर गीता कोड़ा ने सरकार को घेरा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time