गुवा: गुवा के रेलवे स्टेशन बस्ती में 31 मार्च सोमवार शाम करीब चार बजे एक युवक पर चाकू से हमले की घटना सामने आई. घायल युवक की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया.
विवाद का कारण और हमलावर की पहचान
स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहरुख बाहर से आकर रेलवे स्टेशन बस्ती में टीना-लोहा चुनने और खरीद-बिक्री का काम करता था. उसका पहले से ही मोटू नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि मोटू ने शाहरुख के गले पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है.
पुलिस के बयान और शक के दायरे
गुवा थाना पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहरुख घटना के समय नशे में था. कुछ लोगों का कहना है कि उसने खुद ही अपने घर में घुसकर बोतल तोड़ी और खुद को घायल कर लिया. पुलिस का कहना है कि शाहरुख जब नशे से बाहर आएगा, तभी सच्चाई का पता चल सकेगा.
जांच जारी, हमले की सच्चाई क्या?
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों और घायल युवक के परिजनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि शाहरुख पर हमला हुआ या उसने खुद को घायल किया. मामले में आगे क्या सामने आता है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.
इसे भी पढ़ें : Jagannathpur: विद्यालयों की जर्जर स्थिति पर गीता कोड़ा ने सरकार को घेरा
There is no ads to display, Please add some



















































