Potka: पोटका प्रखंड में विधिक सेवा शिविर, लाभुकों को मिला न्याय व योजनाओं का लाभ

पोटका:  झालसा रांची के निर्देश पर पोटका प्रखंड परिसर के सभागार में रविवार को विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के न्यायिक अधिकारी रिचेश कुमार शामिल हुए। उनका स्वागत पुष्प वर्षा और शंखध्वनि से किया गया। शिविर की शुरुआत रिचेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण मुंडा और अंचल अधिकारी निकिता बाला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि रिचेश कुमार ने डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) के कार्य और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त विधिक सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक त्वरित और निःशुल्क न्याय पहुंचाने पर जोर दिया।
असिस्टेंट एल.ए.डी.सी.एस. अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम पर वक्तव्य रखते हुए लोगों को सचेत और सावधान रहने की सलाह दी।

 

शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, कल्याण, आपूर्ति, विद्युत और पेंशन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका की छात्राओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों और कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई।

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से स्वीकृति प्राप्त लाभुकों को स्वीकृति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण न्यायिक अधिकारी रिचेश कुमार के हाथों किया गया।

शिविर का संचालन डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर न्यायिक अधिकारी रिचेश कुमार, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी.एस. अभिनव कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकिता बाला, थाना प्रभारी पोटका मनोज कुमार मुर्मू, थाना प्रभारी जादूगोड़ा राजेश मंडल सहित प्रखंड व अंचल अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और पी.एल.वी. बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Potka: चार साल से जूझ रहे थे ग्रामीण, भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने कुआं बनवाकर दी सौगात

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *