Jamshedpur: बोड़ाम प्रखंड में विधिक सेवा शिविर, लाभुकों को मिला 2 करोड़ 21 लाख का लाभ

जमशेदपुर:  झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की ओर से बोड़ाम प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी सुरेंद्र बेदिया का स्वागत पारंपरिक पत्ता-फूल की टोपी और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

सुरेंद्र बेदिया ने नालसा, झालसा और डालसा की भूमिका समझाते हुए लोगों से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, बच्चों को शिक्षित करें और किसी भी समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर न होने पर सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।

प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो ने भी संबोधन में लोगों से सामाजिक कुरीतियों, खासकर डायन प्रथा से दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों के हाथों से 2 करोड़ 21 लाख 79 हजार रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया।

शिविर में LADC पवन कुमार तिवारी, प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह, अंचलाधिकारी रंजीत कुमार रंजना, थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार, JSLPS पदाधिकारी, प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
साथ ही पीएलवी संजीत कुमार दास, सुसेन चंद्र महतो, बहादुर सहिस, देबाब्रत महतो और अक्षय कुमार महतो भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संचालन पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने किया।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: धालभूमगढ़ में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, लाभुकों को मिली कानूनी जानकारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *