वन विभाग की टीम पहुंची: नहीं मिले तेंदुआ के पंजे के निशान, गुड़ाबांदा क्षेत्र में गया तेंदुआ.
चाकुलिया : चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में श्यामसुंदरपुर पंचायत के स्वर्णरेखा नदी से सटे खड़गबेड़ा गांव के पास बुधवार की सुबह एक तेंदुआ के आने की सूचना से दहशत फैल गया। खड़गबेड़ा गांव के लखी चरण मांडी नामक युवक ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे तेंदुआ देखने की पुष्टि की। इसके बाद सूचना पाकर चाकुलिया से वन विभाग की टीम खड़गबेड़ा पहुंची और जांच पड़ताल की। इस टीम में वनरक्षी तपन कुमार मुंडा,भादू राम सोरेन, संतोषील घोष और अजीत मुर्मू समेत क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य शामिल हैं। बाघ देखने वाले दोनों युवक को वन विभाग की टीम ने बाघ, तेंदुआ और चीता की तस्वीर मोबाइल पर दिखाई तो युवक ने कहा कि बाघ और चीता नहीं तेंदुआ था।
इसे भी पढ़ें : Baharagora : दधि महोत्सव के साथ चौबीस पहर हरि नाम संकीर्तन का समापन हुआ
वन विभाग की टीम तेंदुआ की खोजबीन में जुटी
जानकारी के मुताबिक यह तेंदुआ मुसाबनी वन क्षेत्र के गुड़ाबांदा की ओर से स्वर्णरेखा नदी पार कर आया था। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया कि तेंदुआ नदी को पार कर गुड़ाबांदा की ओर चला गया। हालांकि खड़गबेड़ा के पास तेंदुआ के पंजे का निशान नहीं देखा गया। वन विभाग की टीम ने आसपास के गांव और टोलों के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। ग्रामीणों द्वारा टीम को यह सूचना मिली कि गुड़ाबांदा क्षेत्र में तेंदुआ के पंजे के निशान हैं। चाकुलिया वन विभाग की टीम ने इसकी सूचना गुड़ाबांदा वन विभाग की टीम को दे दी है। गुड़ाबांदा में भी वन विभाग की टीम तेंदुआ की खोजबीन में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गर्मी की आहट के साथ पेयजल की किल्लत दूर करने मे जूटा प्रशासन, बैठक में गैरहाजिर रहने पर पोटका के जेई को शो-कॉज
















































