Chakuliya : हरिनिया में हाथी ने एसएफसी गोदाम का शटर तोड़ा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के हरिनिया गांव के पास जंगल के किनारे स्थित एसएफसी गोदाम के शटर को विगत रात एक जंगली हाथी ने तोड़ डाला। परंतु गोदाम में रखे अनाज खाने में असफल रहा। क्योंकि हाथी गोदाम में प्रवेश नहीं कर सका। यह गोदाम चाकुलिया के उद्योगपति गणेश प्रसाद रुंगटा का है। इस गोदाम को एसएफसी प्रबंधन ने अनाज रखने के लिए किराए पर ले रखा है। गणेश प्रसाद रूंगटा ने बताया कि विगत रात्रि एक हाथी ने गोदाम के एक शटर को तोड़ डाला।

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa : जुडियो कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 49 हजार 500 रुपए की ठगी, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज

कई बार गोदाम के शटर और खिड़कियों की मरम्मत कराई जा चुकी है

उन्होंने बताया कि पिछले कई माह के दौरान जंगली हाथियों ने अनाज खाने के लिए इस गोदाम पर कई बार हमला किया है। इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। एसएफसी के प्रभारी गोदाम व्यवस्थापक कृष्णा मुंडा ने बताया कि हाथियों द्वारा अनाज खाने के लिए बार- बार एसएफसी गोदाम पर हमला किया जा रहा है। इस दौरान हाथियों द्वारा भारी मात्रा में अनाज को खाकर और रौंद कर बर्बाद किया जा चुका है। अब तक कई बार हाथियों द्वारा तोड़े गए गोदाम के शटर और खिड़कियों की मरम्मत कराई जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : श्याम भक्तों ने संगम में लगाई डुबकी

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति के प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का हुआ गठन, बने नवदीप दास बने अध्यक्ष , संयोजन चुने गए डॉ सुंदर लाल दास

जादूगोड़ा :आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का रविवार को आशा भवन गोविंदपुर में विधिवत गठन हो गया।इधर घाटशिला, चाकुलिया जादूगोड़ा, पोटका समेत पूरे कोल्हान से…

Spread the love

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time