Gamharia: वज्रपात की चपेट में आया पशुधन, पशुपालन विभाग ने की जांच

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत अंतर्गत पिंड्राबेड़ा गांव में शनिवार की शाम एक पशुधन वज्रपात की चपेट में आकर मृत पाया गया। इस घटना से पशुपालक कोंदा को लगभग 35 हजार रुपये की आर्थिक हानि हुई है। बास्के ने बताया कि उनका पशुधन चराने के लिए भेजा गया था, जो शाम तक वापस नहीं लौटा। रविवार को गांव में खोजबीन की गई तो पशुधन को वज्रपात की चपेट में आने के कारण मृत अवस्था में वृक्ष के नीचे पाया गया।

पशुपालन विभाग ने की कार्रवाई
मृत पशुधन की सूचना मिलने पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार आनंदमयी घटनास्थल पर पहुंचे और पशु का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई शुरू की। इस दुर्घटना से गहरे आहत पशुपालक कोंदा ने पशुपालन विभाग से आर्थिक क्षतिपूर्ति की मांग की है ताकि उसे हुई वित्तीय हानि का कुछ राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Gamharia: पुरानी रंजिश के चलते हुई थी ग्रामीण मुण्डा की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jadugora : उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूडी की चाहरदीवारी गिराने के मामले में पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला की बड़ी कारवाई, आरोपी राम कमल सिंह को दी 10 दिनों की मोहल्लत, दोबारा बनाएं चाहरदीवारी या जेल जाने को रहे तैयार

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूडी में तीन सप्ताह पूर्व चारदिवारी तोड़ने के मामले में पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने आज बड़ी कारवाई की। स्थानीय मुखिया अनीता…

Spread the love

Potka : पल्ली मंगल हाई स्कूल के विनय कुमार सरदार ने 88% अंक लाकर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर

पोटका : पल्ली मंगल हाई स्कूल, शांतिपुर के छात्र विनय कुमार सरदार ने मैट्रिक परीक्षा में 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time