Jamshedpur: SCCN News के संस्थापक की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज हुए शामिल

जमशेदपुर: साकची न्यू बारी क्लब में एससीसीएन न्यूज़ के संस्थापक स्वर्गीय मोहन सिंह की स्मृति में एक भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस अवसर पर नेत्र चिकित्सा की भी विशेष व्यवस्था की गई थी.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की पहल की सराहना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय मोहन सिंह ने एससीसीएन न्यूज़ के माध्यम से जन-जन को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है. उन्होंने कहा कि दूरदर्शन और ज़ी न्यूज़ के बाद स्थानीय समाचार के क्षेत्र में यह संस्था बेहतरीन कार्य कर रही है. उन्होंने रक्तदान शिविर को मानवीय मूल्यों का श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर में रक्तदान का मजबूत वातावरण है, जिसके कारण यहां रक्त की कमी के कारण किसी की मृत्यु नहीं होती. कई संस्थाएं इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं, जिसके लिए वे बधाई की पात्र हैं.

विधायक सरयू राय की अपील – रक्तदान सभी को करना चाहिए

विधायक सरयू राय ने कहा कि हर वर्ष स्वर्गीय मोहन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है, जो एक प्रेरणादायक पहल है. उन्होंने रक्तदान को जरूरी बताते हुए कहा कि इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह एक सामाजिक कर्तव्य है. रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए, इस दिशा में सभी को योगदान देना चाहिए.

महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी

समाजसेविका पूर्वी घोष ने इस शिविर में युवा पीढ़ी की भागीदारी की सराहना की. उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय एक युवती ने पहली बार रक्तदान किया, जो महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे हर चार महीने में रक्तदान करें, जिससे 25 बार रक्तदान करने पर सम्मानित भी किया जाता है.

मधु कुमारी ने बताया कि नवरात्र और रामनवमी के पावन अवसर पर पहली बार रक्तदान करने वाली युवती का यह कदम अत्यंत प्रेरणादायक है. रक्तदान न केवल जीवन बचाने का कार्य है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते को गुरुद्वारा कमेटी ने किया सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time