Baharagora : खंडामौदा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ पूजन कार्यक्रम आयोजित

बाहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित धुमकुड़िया भवन परिसर में रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने  मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार गिरि, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में घाटशिला संकुल से लक्ष्मण लाल, मनोरंजन गिरि, मुखिया पंचानन मुंडा, शशांक शेखर पाल, इंद्रजीत दास, लक्षण गिरि, बालक जेना मुख्य रूप से शामिल हुए. इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों ने ओम, भारत माता व माता सरस्वती के फोटो चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरुू किया गया.

 

कर्तव्य का बोध कराना है उद्देश्य

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भैया-बहनों में माता-पिता के प्रति उनके कर्तव्य का बोध कराना तथा आज की आधुनिक समाज मे बढ़ते कुरीतियों के दुष्प्रभाव से बचाना है. वहीं मुख्य अतिथि मनोज गिर ने कहा कि कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देव तुल्य माने जाते है। भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है. मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण लाल, मनोरंजन गिरि, मुखिया पंचानन मुंडा, शशांक शेखर पाल ने भी मातृ पूजन कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर खंडामौदा सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के प्राधानाचार्य तपन कुमार आचार्य, बिस्वजीत मुंडा, खकन मुंडा,कृष्णा बारीक, सागरी बेसरा, सागरिका बेहेरा, विजय बेरा, द्विजेन धड़ा, धरम चांद मुंडा आदी समेत सभी भैया बहनों के माताएं उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महिला दिवस पर ‘आत्मरक्षा – एक विश्वास’ संस्था ने दिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड तीन से प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे की बृहस्पतिवार को स्क्रुट्नी की गई. स्क्रुटनी में पर्चा सही पाए जाने के बाद प्रत्याशियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *