गम्हरिया: नाई समाज का मिलन समारोह शुक्रवार को दुगनी में आयोजित हुई. इसमें समाज के विकास के लिए शिक्षा व एकजुटता पर जोर दिया गया. साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. वहीं सरकार द्वारा समाज के प्रति अपनाये जा रहे उदासीनता पर रोष प्रकट किया गया. इसके अलावा समाज में उत्पन्न समस्याओं को लेकर मंत्री, विधायकों से मिलने की बात कही गयी. इस दौरान समाज के वृद्ध सदस्यों के बीच कंबल का वितरण किया गया. समारोह में मधु बारिक, संतोष बारिक, रंजीत बारिक, निर्मल बारिक, महेश बारिक समेत समाज के सदस्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ेः Gamaharia: समीर हत्याकांड मामले का खुलासा नहीं होने से जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी
There is no ads to display, Please add some



















































