Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा के बारीडीह में विधायक पूर्णिमा साहू ने 38 लाख की योजनाओं का शुभारंभ

  • आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए विकास कार्यों को मिली नई गति
  • स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से तेज होगी विकास योजनाओं की गति

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बारीडीह में बुधवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने लगभग 38 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर सिदगोड़ा स्थित आंध्रा संगम क्लब का मरम्मतीकरण, सिदगोड़ा बारा फ्लैट के पूर्वी छोर पर संथाल जाहेरस्थान में प्रवेश तोरण द्वार का निर्माण, मांझीथान एवं पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन, बागुननगर टी.ओ.पी. मैदान के सामने बबलू पांडेय के घर से केपी श्रीवास्तव के घर तक नाली निर्माण तथा एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में दो शेड का निर्माण कार्य शामिल हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए यह कार्य आवश्यक हैं और यह लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को हल करने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पोटका की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा : विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बारीडीह में विकास कार्यों से मिलेगा स्थानीय जनता को लाभ

शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू की सक्रियता और विकास के प्रति समर्पण की सराहना की। संथाल समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया, जिस पर विधायक ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण और आवश्यक कार्यों की पहचान की गई है और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उनका लक्ष्य है कि प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, खेल मैदान और सामुदायिक भवन समय पर उपलब्ध कराए जाएं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की भेंट

विकास कार्यों में विधायक की सक्रियता से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल साहू, सुशांत पांडा, कुमार अभिषेक, कंचन दत्ता, सीनू राव, काजू शांडिल, साकेत कुमार, श्रीनू राव, मीरा झा, रामू राव, अरुण प्रसाद, महेंद्र माझी, कुशल हांसदा, विष्णु गुप्ता, जतीस साव, अरूण प्रसाद, जगन्नाथ बेहरा, सुनील आहूजा, शेखर राव, जेपी सिंह, समीर घोष, गोपाल सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने सभी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विकास कार्यों में सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Spread the love

Related Posts

Muri : जेबीवीएनएल का अजब-गजब कारनामा, पहले थमाया बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र, बाद में भेजा 56047 रुपये बकाया का नोटिस

मुरी निवासी चौधरी महतो विभाग की कार्यप्रणाली से हैं खासे परेशान मुरी : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अजब-गजब कारनामे से मुरी के हजाम बंता के रहने वाले चौधरी…

Spread the love

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time