पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर किताडीह ग्राम के स्कूल मैदान में शनिवार को नामासुडा क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की गई. पहले दिन के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. विधायक ने खेल को अनुशासन और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए युवाओं से खेल कूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला, और खेल प्रेमियों ने रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया. इस अवसर पर सुशेन सरदार, बाबा जी सरदार, संजय सरदार, शिबू सरदार, महान सरदार, शिदा सरदार, ईश्वर सरदार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
There is no ads to display, Please add some



















































