जमशेदपुर: बागबेड़ा में कचरा निस्तारण स्थल की मांग को विधानसभा पटल पर जोरदार तरीके से उठाए जाने पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया. उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर इस सम्मान से नवाजा गया.
कचरा समस्या और विधानसभा में उठाई गई आवाज
पिछले कई वर्षों से बागबेड़ा क्षेत्र में कचरा निस्तारण की गंभीर समस्या सामने आ रही थी, जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधि संबंधित अधिकारियों से लगातार मांग कर रहे थे. बागबेड़ा के मुख्य सड़क और चौक-चौराहों पर कचरे का ढेर जमा होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ था. इस समस्या को विधानसभा में उठाने पर विधायक संजीव सरदार का आभार व्यक्त किया गया.
विधायक ने लिया जनहित की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प
विधायक संजीव सरदार ने इस मौके पर कहा कि वे हमेशा जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे. उनके इस प्रयास से बागबेड़ा के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.इस सम्मान समारोह में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह और समाजसेवी भोला ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मंत्री दीपक बिरुआ के अतिक्रमणकारी वाले बयान पर भाजपा में गुस्से का माहौल, झामुमो-कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र उजागर
There is no ads to display, Please add some



















































