Potka : बड़ाभुमरी में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत बड़ाभुमरी ग्राम में श्री श्री निताई चैतन्य जिऊ क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन शनिवार को भक्तिमय वातावरण में हुआ। यज्ञ के अंतिम दिन पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर कथा स्थल पर माथा टेका और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने का माध्यम : संजीव सरदार

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को शुद्ध और सकारात्मक दिशा देने का सर्वोच्च आध्यात्मिक माध्यम है। यह कथा मन की शुद्धि, विकारों के नाश तथा भक्ति-ज्ञान-वैराग्य की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। भागवत कथा के श्रवण से अशांत जीवन में शांति मिलती है और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

भक्तिमय माहौल में हुआ ज्ञान यज्ञ का समापन

पांच दिनों तक चले इस भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। समापन के अवसर पर पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष असित कुमार मंडल, सामल मंडल, दीपक मंडल, देवाशीष मंडल, सोमेन मंडल सहित समिति के अन्य सदस्य, झामुमो के नेतागण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, आरोपी पर केस दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time