Begusarai : पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी मोनू सिंह को बिहार एसटीएफ ने बरौनी से दबोचा

हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्स समेत कई मामले मोनू पर हैं दर्ज

बेगूसराय : मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. मुख्य आरोपी मोनू सिंह को बिहार एसटीएफ ने बरौनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. फायरिंग केस में मोनू सिंह जनवरी 2025 से फरार चल रहा था. उस पर हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं. जानकारी हो कि इसी साल जनवरी में मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी. इस मामले में आरोपी मोनू सिंह फरार चल रहा था, जिसे शुक्रवार की रात बरौनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया.

बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस को मोनू के आने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया. शुक्रवार की रात जैसे ही कामाख्या बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, पटना पुलिस और एसटीएफ ने उसे धर दबोचा. बाढ़ एसपी राकेश कुमार ने भी उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की.

अनंत व सोनू सिंह को कोर्ट से मिली जमानत

इस बीच, पुलिस सूत्रों की माने तो मोनू सिंह बरौनी कामख्या एक्सप्रेस से उतरकर बाढ़ जाने की कोशिश में था. लेकिन उसकी गिरफ्तारी हो गई. फायरिंग मामले में मोनू सिंह का भाई सोनू सिंह को कुछ दिनों पहले ही जमानत मिली है, उसे बेऊर जेल से रिहा किया गया था. वहीं अनंत सिंह भी दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए है.

मोनू सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस ने इस मामले की जांच में एक बड़ी कामयाबी बताया है. मोनू सिंह इस घटना के प्रमुख आरोपियों में से एक है और उस पर गंभीर आरोप हैं. पुलिस का मानना है कि उसके हिरासत में आने से घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग और सबूत हाथ लग सकते हैं. उससे पूछताछ कर हथियारों के स्रोत और अन्य शामिल लोगों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : Bihar: डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा के दो वोटर ID उजागर, उम्र और क्षेत्र दोनों अलग – मचा बवाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time