Jhargram: खासजंगल में कानूनी जागरूकता शिविर, 250 से अधिक ग्रामीण हुए शामिल

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम प्रखंड के खासजंगल गाँव में सोमवार को ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता और उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए एक कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलमापुकुरिया फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब की पहल पर तथा झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के प्रबंधन में किया गया।

शिविर में झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश रिहा त्रिवेदी ने बाल विवाह, साइबर अपराध, माता-पिता की देखभाल और बुजुर्गों के कानूनी अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, झाड़ग्राम पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश देबप्रिया बसु ने घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकार और पारिवारिक विवादों के समाधान के बारे में जागरूकता बढ़ाई।

कार्यक्रम में झाड़ग्राम जिला परिषद के शिक्षा अधिकारी सुमन साहू ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं और यह पहल अत्यंत सराहनीय है। क्लब के अध्यक्ष स्वरूप घोष ने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर गाँव में इसी तरह के जागरूकता शिविर आयोजित कर कानूनी जानकारी को आम लोगों तक पहुँचाना है।

शिविर में करीब 250 महिला-पुरुषों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी का लाभ उठाया। कार्यक्रम में रिहा त्रिवेदी, देबप्रिया बसु, सुब्रत बारिक, एसआई ममीनूर मिया, रीता दास दत्ता, आलोक सिंह, सुमन साहू और मालम ग्राम पंचायत की प्रधान बरना पनिवारिया सहित कई अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time