Jamshedpur: निर्जला एकादशी पर “सुरभि” ने जरूरतमंदों को बांटी सुराहियां

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी की सुरभि शाखा ने निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जनकल्याण की प्रेरणादायक पहल की. संस्था की ओर से शुक्रवार को साकची के विभिन्न स्थलों पर जल, फल और पौधों का वितरण कर जरूरतमंदों की सेवा की गई. इस कार्यक्रम ने न केवल तपती गर्मी में राहत पहुंचाई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. साकची गोलचक्कर स्थित आई हॉस्पिटल के पास सुरभि शाखा की ओर से 51 मिट्टी की सुराहियां, 150 किलो आम और शीतल शरबत का वितरण किया गया. यह सेवा उन लोगों के लिए की गई जो दैनिक श्रम में व्यस्त रहते हैं और गर्मी से त्रस्त हैं. मिट्टी की सुराही का वितरण स्थायी जलस्रोत उपलब्ध कराने की एक व्यावहारिक और पर्यावरण अनुकूल पहल रही.

महालक्ष्मी मंदिर के पास बांटे गए 200 पौधे
साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित श्री महालक्ष्मी दादी मंदिर के सामने 200 वृक्षारोपण हेतु पौधों का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में गंगा मिशन संस्था का भी सहयोग रहा. यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. यह सेवा कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ. आयोजन की सफलता में कई महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया. इनमें ममता अग्रवाल, उषा चौधरी, निशा सिंघल, बबीता रिंगसिया, डॉ. रुचिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रजनी बंसल, खुशबू कावटिया, माया बंसल, अनीता अग्रवाल, मंजू झांझरिया और सरिता अग्रवाल प्रमुख रहीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सबर महिला ने पशुपालन से पाई पहचान, JSLPS से जुड़कर रचा नया इतिहास

Spread the love

Related Posts

Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

मुहुलडिहा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 301 कन्याएं शामिल हुईं कलश यात्रा में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा पोटका : पोटका…

Spread the love

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *