Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर हाता-टाटा मार्ग की मरम्मत की शुरुआत, पूजा के बाद होगा संपूर्ण कार्य

  • पथ निर्माण विभाग ने शुरू किया गड्ढे भरने का काम, राहगीरों ने ली राहत की सांस
  • पूजा बाद विधिवत रूप से शुरू होगा सड़क का संपूर्ण मरम्मतीकरण

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार से गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह पहल विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग द्वारा की गई है। लगातार बारिश से सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी और जगह-जगह गड्ढे बन गए थे, जिससे राहगीरों को परेशानी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। दुर्गा पूजा से पूर्व अस्थायी सुधार कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। विधायक सरदार ने बताया कि पूजा के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए फिलहाल गड्ढों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और पूजा से पहले सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना उनका प्राथमिक उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला पंचायत के राजस्टेट में दो दिवसीय कैरमबोर्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ

पूजा से पहले अस्थायी सुधार कार्य से लोगों को मिली राहत

विदित हो कि हाता-टाटा मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। स्थानीय लोग लगातार सड़क मरम्मत की मांग कर रहे थे और हाल ही में शांति समिति की बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इस पर विधायक संजीव सरदार ने संज्ञान लेते हुए पथ निर्माण विभाग को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। कार्य की देखरेख कर रहे कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है, जबकि सड़क की संपूर्ण मरम्मत के लिए विभागीय स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। विधायक संजीव सरदार ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा समाप्त होते ही सड़क मरम्मत का व्यापक कार्य विधिवत रूप से शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों और राहगीरों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी बल्कि यातायात भी सुगम हो सकेगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिंहभूम डाक मंडल ने जुस्को परिसर में आयोजित किया विशेष जागरूकता एवं आधार शिविर

​जमशेदपुर : जनसामान्य और कर्मचारियों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने तथा डाक सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में डाक विभाग, सिंहभूम मंडल ने एक सार्थक और संवेदनशील पहल की।…

Spread the love

Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 

खड़गपुर :  ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time