Dhanbad: होली और रमजान के अवसर पर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, स्थानीय लोगों से संवाद

धनबाद: धनबाद के निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में होली और रमजान के मौके पर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च का आयोजन किया. यह फ्लैग मार्च निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मणिक बाखला की अगुवाई में निकाला गया. इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराना और दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए लोगों से अपील करना था.

पुलिस की सख्त चेतावनी

निरसा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रजत मणिक बाखला ने कहा कि पुलिस का कड़ा संदेश है कि लोग होली और रमजान दोनों पर्वों को विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए मनाएं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी.

फ्लैग मार्च के दौरान विभिन्न स्थानों पर की गई निगरानी

फ्लैग मार्च मैथन से शुरू होकर कुमारधुबी, गलफरबाड़ी, चिरकुण्डा, पंचेत, कालुबथान, निरसा और एमपीएल ओपी क्षेत्र होते हुए समाप्त हुआ. इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और स्थिति का जायजा लिया. इस फ्लैग मार्च में चिरकुण्डा और निरसा अंचल के पुलिस निरीक्षक, सभी थाना और ओपी प्रभारी, पुलिस बल और महिला पुलिस भी उपस्थित थीं. पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि सभी क्षेत्रों में सुरक्षा का माहौल बना रहे

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्व सैनिकों ने होली गीतों पर जमकर किया नृत्य, गुलाल-अबीर से होली खेली

Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्य विभाग व पुलिस ने आरा मिलों का किया औचक निरीक्षण, नियमों का उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

झाड़ग्राम : अवैध लकड़ी कारोबार और वन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शनिवार को झाड़ग्राम जिले के सांकराइल ब्लॉक में वन विभाग और पुलिस ने कई…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 लाभार्थियों के बीच 21.05 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time