Jamshedpur: अव्यवस्थाओं पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा15 सूत्री मांग पत्र, प्रखंड विकास कार्यालय के सामने आंदोलन की तैयारी

जमशेदपुर:  जमशेदपुर प्रखंड में आयोजित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम में भारी अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं के आरोप लगते ही प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति के सदस्यों ने 15 सूत्री मांग पत्र जिला उपायुक्त के अनुपस्थिति में डी.डी.सी. नागेंद्र पासवान को सौंपा। समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो प्रखंड विकास कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा।

डी.डी.सी. नागेंद्र पासवान ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों से वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मांग पत्र में उठाए गए मुख्य मुद्दे
प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र में अनियमितताओं की जांच और सुधार की मांग की। इसमें शामिल हैं:

  • मैया सम्मान योजना के फॉर्म की अवैध बिक्री और कालाबाजारी की जांच।
  • शिविर स्थल पर खराब व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन में लापरवाही।
  • फॉर्म जमा करने पर रसीद नहीं देना या रसीद पर पदाधिकारी के हस्ताक्षर न होना।
  • आवेदन की ऑन-द-स्पॉट कंप्यूटर एंट्री न करना और केवल रजिस्टर में नाम दर्ज करना।
  • संलग्न कागजातों की जांच न होना, जिससे भविष्य में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  • आवेदन ट्रैकिंग सिस्टम का अभाव।
  • BDO और CO द्वारा बिना योजना और पूर्व बैठक के शिविर आयोजित करना।
  • शिविर की तिथि तय करने से पहले पंचायत प्रतिनिधियों को भरोसे में न लेना और अचानक बदलाव।
  • प्रचार-प्रसार के बिना कार्यक्रम आयोजित करना।
  • कई विभागों के स्टॉल न लगना या पदाधिकारियों की अनुपस्थिति।
  • कई विभागों को मिलाकर एक ही टेबल से आवेदन लेना, जिससे अव्यवस्था बढ़ी।
  • प्रमुख, उप-प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों को दरकिनार करना और सौतेला व्यवहार।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप-प्रमुख शिव कुमार हांसदा, जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मनोज यादव, रवि कुरली, दीपू सिंह, सोनिया भूमिज, संगीता पात्रों, जस्मीन गुड़िया, झरना मिश्रा, आरती करूवा, मनीषा हाइबुरू, साकरो सोरेन सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पानी के अवैध कनेक्शन काटने पहुंची JUSCO, भुइयाँडीह में बस्तीवासियों ने किया हंगामा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time