Jamshedpur: बागबेड़ा क्षेत्र में पानी आपूर्ति को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के पंचायत क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने एक मांग पत्र सौंपा. इस पत्र में गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर भेजने की मांग की गई है. मांग पत्र पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में जिला उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, यूटिलिटी सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) के महाप्रबंधक और तारापुर एंड कंपनी के प्रबंधक को सौंपा गया.

जलापूर्ति योजना में कमी और पानी की किल्लत

मांग पत्र में बताया गया कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिसके कारण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. चापाकल और जल मीनार भी खराब पड़े हैं और बोरिंग फेल हो जाने के कारण लोग पानी खरीदकर पीने पर मजबूर हैं. पानी का लेयर लगभग 700 फीट नीचे चला गया है, जिससे पानी की किल्लत और बढ़ गई है. ऐसे में पानी टैंकर से जलापूर्ति ही एकमात्र विकल्प है, जिससे लोगों की प्यास बुझाई जा सकती है.

प्रशासन से जल्द समाधान का आश्वासन

मांग पत्र को देखने के बाद अवर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने यूटिलिटी सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) और तारापुर एंड कंपनी से पत्राचार कर जल्द पानी टैंकर से पानी आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेद जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड तीन से प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे की बृहस्पतिवार को स्क्रुट्नी की गई. स्क्रुटनी में पर्चा सही पाए जाने के बाद प्रत्याशियों की…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *