Jamshedpur: राखी के रिश्ते में बंधे पप्पू सरदार और चेशायर होम की बेटियां, 30 साल से निभा रहे हैं परंपरा

जमशेदपुर:  हर साल की तरह इस बार भी राखी के पावन मौके पर समाजसेवी और फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रसिद्ध फैन पप्पू सरदार ने सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में जाकर वहां की विशेष बच्चियों और सिस्टरों से राखी बंधवाकर भाईचारे का रिश्ता निभाया।

पप्पू सरदार ने कहा कि उन्हें चेशायर होम आकर जो प्यार, स्नेह और अपनापन मिलता है, वो और कहीं नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि वे हर त्योहार में यहां के बच्चों के साथ खुशी बाँटने की कोशिश करते हैं ताकि ये बच्चे कभी अकेलापन महसूस न करें। उन्होंने कहा, “राखी बंधवाने का असली आनंद तो मुझे यहीं मिलता है। मेरे दोनों हाथ राखियों से भर गए हैं और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

राखी के बाद पप्पू सरदार ने सभी बच्चियों और सिस्टरों को मिठाई खिलाई और उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर चेशायर होम में खुशियों का माहौल बन गया और सभी बच्चियों के चेहरों पर मुस्कान छा गई।

1996 से निभा रहे हैं यह परंपरा
चेशायर होम की प्रमुख सिस्टर सिसली ने बताया कि पप्पू सरदार साल 1996 से लगातार रक्षाबंधन पर यहां आकर राखी बंधवाते हैं। उन्होंने कहा, “यहां के विशेष बच्चे पप्पू सरदार का हर त्योहार पर बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी उपस्थिति बच्चों के लिए खुशी और उत्साह लेकर आती है।”

पप्पू सरदार का यह मानवीय और भावनात्मक पहल समाज में भाईचारे, अपनत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बन रहा है। रक्षाबंधन के इस अवसर पर चेशायर होम की राखियाँ सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली संवेदनाओं की डोर बन गईं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: माता शबरी और हनुमान बने नन्हें कलाकार, तुलसी भवन में छाया रामायण का उत्सव

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *