Gamharia : जुलूमटांड़ के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर दो के गम्हरिया स्थित जुलुमटाड गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. एक डीप बोरिंग के सहारे लगभग 5000 घर आश्रित है, रात 2:00 बजे से पानी का जार लेकर डीप बोरिंग में लाइन में खड़े होकर पानी भरते हैं. जो दिन भर चलता रहता है. यहां की जनता की मांग है नगर निगम और झारखंड सरकार से सभी घरों में पाइप के जरिए पानी पहुंचाया जाए. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगभग प्रतिदिन तीन टैंकर पानी की व्यवस्था किया जाए, और नगर निगम से मांग है की नल खोदने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाए, ताकि सभी घरों में पानी पहुंचाया जा सके.

वोट बहिष्कार करने का निर्णय

लोग काफी आक्रोशित और नाराज भी है. लोगों का कहना है कि सरकार सभी घरों से होल्डिंग टैक्स समय-समय पर लेती है, लेकिन व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं. नगर निगम चुनाव में वोट बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया जा रहा है. प्रदर्शन करने वालों में मनोज नंदी, सोनू गोराई, कालीचरण सरदार आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बोकारो के लुगूबुरु पहाड़ पर माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time