नई दिल्ली: देश के युवाओं के लिए एक और सुनहरा अवसर सामने आया है. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 (PM Internship Scheme 2025) के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 22 अप्रैल कर दी है. पहले यह तिथि 16 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे अब युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़ा दिया गया है.
उद्देश्य: व्यावहारिक अनुभव से भविष्य की तैयारी
यह योजना युवाओं को वास्तविक कार्य अनुभव देकर उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की इंटर्नशिप दी जाएगी, जिसमें से आधे समय में उन्हें प्रत्यक्ष कार्यस्थल पर प्रशिक्षण प्राप्त होगा. यह योजना पूरी तरह से केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी अन्य स्किल डिवेलपमेंट योजना से स्वतंत्र है.
कौन कर सकता है आवेदन?
जिन उम्मीदवारों ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या BA, B.Sc, B.Com, BCA, BBA, B.Pharma जैसी डिग्री प्राप्त की हो
जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष के बीच हो (22 अप्रैल 2025 के अनुसार)
जो भारतीय नागरिक हों
जो फुल टाइम जॉब या रेगुलर पढ़ाई में शामिल न हों
ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई कर रहे छात्र भी पात्र माने जाएंगे
योजना की विशेषताएं
कुल अवधि: 12 माह
कार्य अनुभव: आधा समय कार्यस्थल पर
कोई रजिस्ट्रेशन या आवेदन शुल्क नहीं
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होगा
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं
होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
आवश्यक जानकारियाँ भरें और फॉर्म को पूरा करें
सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
सबमिट करने से पहले फॉर्म की जांच करें
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें
इसे भी पढ़ें : RSETI Jamshedpur दे रहा है निःशुल्क टैली प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
There is no ads to display, Please add some



















































