Pm Modi: प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति को भेंट किया संगम का जल – उनकी पत्नी को भी दिया यह खास तोहफा

नई दिल्ली: मॉरीशस सरकार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का ऐलान किया है. यह सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ के नाम से जाना जाता है. पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बने हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस आकर उन्हें ऐसा लगता है जैसे वह अपनों के बीच आ गए हों. उन्होंने इस सम्मान को विनम्रता से स्वीकार किया और कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों की मिठास का प्रतीक है.

महाकुंभ का पावन जल लाए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने पोर्ट लुइस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मॉरीशस का साझा इतिहास है. उन्होंने यह भी बताया कि महाकुंभ के समय का संगम का पावन जल लेकर आए हैं, जिसे वह कल गंगा तालाब में अर्पित करेंगे. पीएम मोदी ने महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह समागम मानव इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन था, जिसमें 65-66 करोड़ लोग शामिल हुए थे. पीएम मोदी ने महाकुंभ का जल और मखाना राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल को भेंट दिया एवं उनकी पत्नी वृंदा गोखुल को बनारसी साड़ी भी उपहार स्वरुप दी.

भारतीय समुदाय को संबोधन

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में कहा कि मॉरीशस की सरकार ने उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला किया, जिसे वह विनम्रता से स्वीकार करते हैं. उन्होंने इसे भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान बताया और उन भारतीयों का सम्मान किया जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी इस धरती की सेवा की. उन्होंने यह भी कहा कि जब भी वह मॉरीशस आते हैं, तो ऐसा महसूस होता है कि वह अपनों के बीच हैं, क्योंकि यहां की मिट्टी में हमारे पुरखों का खून और पसीना मिला हुआ है.

बिहार की पुनर्निर्माण की दिशा

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि एक समय बिहार दुनिया की समृद्धि का केंद्र था. अब हम सभी मिलकर बिहार का गौरव फिर से वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का ऐलान

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की. यह सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ है. पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं. यह घोषणा पोर्ट लुइस में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में हुई.

इसे भी पढ़ें : Pm Modi: राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी, 1 महीने से चल रही थी स्वागत की तैयारियां – कुछ इस अंदाज में हुआ स्वागत 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time