पति पर लगा पत्नी की हत्या करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस, पति पर लगा अवैध सम्बन्ध के कारण पत्नी की हत्या करने का आरोप.

बोकारो : बोकारो के चास में एक महिला की पति द्वारा हत्या कर देने का मामला सामने आया है. हलांकि पुलिस इस मामले को लेकर हत्या एवं आत्महत्या में उलझी हुई है लेकिन आरोप लगने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है. घटना सोमवार चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर की बताई जा रही है. मृतिका के ससुराल वालों के मुताबिक मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

इसे भी पढ़े : भीम हत्याकांड में फरार मास्टर माइंड अजय सिंह गिरफ्तार

दामाद का किसी लड़की से अफेयर था – मृतिका की मां

जबकि मृतिका की मां रतन सरकार ने बताया की मेरी बेटी मिताली शर्मा की शादी 13 वर्ष पूर्व राज कुमार शर्मा के साथ हुई थी, तबसे दामाद द्वारा बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी, इस बीच दामाद का किसी लड़की से अफेयर हो गया. इसके बाद मेरी बेटी उसका विरोध कर रही थी जिसके कारण उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है. दामाद ने दो दिन पहले ही कहा था की अपनी बेटी को ले जाइये, लेकिन हम लोगों ने पारिवारिक पति पत्नी का विवाद मानकर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने यह बताया की पहले भी विवाद हुआ था. जिसका सुलह चास थाना में हुई थी. मृतिका की मां ने बताया कि आज उन्हें आत्महत्या की खबर दी गईं जब हमलोग जमशेदपुर से आये तो देखा कि बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है. उन्होंने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़े : अमरप्रीत सिंह काले ने पटना साहिब का दर्शन कर मत्था टेका

 

 

मृतक की बहन

Spread the love

Related Posts

Jhargram : गोपीबल्लभपुर अस्पताल के सामने हुई फायरिंग का 9 घंटे के भीतर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद 

झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग के घटना का झाड़ग्राम जिला पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Spread the love

Muri : 22 दिनों से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे मामले में परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो, पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा दो दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर होगा जोरदार आंदोलन मुरी : रांची के कोकर निवासी 18 माह की मासूम अदिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time