देवघर : साइबर थाने की पुलिस ने कुंडा के चित्तोलोढ़िया जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल,11 सिम और दो एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोहर यादव उर्फ मुन्ना (रिगुवामारनी, देवीपुर), रुपेश दास (बलनाडीह, देवीपुर), पवन दास (कुर्मीडीह, पाथरोल), नजरुल अंसारी (बदिया, करौं), ललन दास (दुधवाजोरी, पथरड्डा) शामिल हैं।
दारोगा अजय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठ
देवघर एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को उक्त गैंग के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद और दारोगा अजय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी करवाई गई तो पुलिस को उक्त सफलता मिली। ये साइबर ठग तीन तरीकों से ठगी करते थे। पुलिस के मुताबिक, पीएम किसान योजना के लाभुकों को फ र्जी किसान योजना का लिंक भेजकर लाभुकों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। साथ ही फोन-पे, पेटीएम कस्टमयर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन-पे गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे।
जेएमआईएस पोर्टल में शिकायत दर्ज मिला
फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुन: चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन के पास से जब्त तीन मोबाइल नंबरों पर पहले से प्रतिबिंब पोर्टल में शिकायत दर्ज है। वहीं दो मोबाइल नंबरों पर जेएमआईएस पोर्टल में शिकायत दर्ज मिला है।
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: ईंट बनाने की मशीन की चोरी का खुलासा, स्क्रैप टाल संचालक समेत तीन गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































