Potka: चुहाड़ विद्रोह के महानायक के संदेश को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प, 25 अप्रैल को निकलेगी 500 बाइक की रैली

पोटका: पोटका प्रखंड क्षेत्र में भूमिज युवा मंच की अगुवाई में 25 अप्रैल 2025 को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235वीं जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर 500 मोटरसाइकिलों के साथ एक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें एक हजार से अधिक महिला-पुरुष युवा भाग लेंगे। रैली का उद्देश्य गंगा नारायण सिंह के संघर्ष, चुहाड़ विद्रोह की गौरवगाथा, और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना है।

ढेंगाम से होगी रैली की शुरुआत

यह भव्य रैली सुबह 08:00 बजे ढेंगाम स्थित गंगा नारायण सिंह चौक से आरंभ होगी। मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार झंडा दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। प्रारंभ में वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

व्यापक तैयारी और सहयोग

आदिवासी भूमिज युवा मंच, पोटका के संयोजक मनोरंजन सरदार और संजय सरदार ने तेंतला रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए तेल, टी-शर्ट, साड़ी, झंडे और दोपहर के भोजन की व्यवस्था मंच द्वारा की जाएगी।

रैली का रूट और पड़ाव

रैली ढेंगाम से शुरू होकर हरिणा स्थित मागाड़ बुरू दिशुम जायराथान पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद कोवाली होते हुए कैरासाई ग्राम सभा पहुंचेगी। इसके बाद रैली चाकड़ी मोड़, हल्दीपोखर, रोलाघुटू, हाता चौक, तिरिलडीह, छोटा बांदुआ, पोड़ाभुमरी होते हुए खाड़ियासाई स्थित वीर गंगा नारायण सिंह की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के साथ समाप्त होगी।

रास्ते में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और विभिन्न ग्राम सभाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

संपर्क व सहभागिता

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक लोग बिहारी लाल सरदार (6299452633) या भृगुराम सरदार (9523045284) से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

प्रमुख उपस्थित लोग

पत्रकार वार्ता में मुखिया असीत सरदार, मुखिया कालिपदो सरदार, पूर्व मुखिया चंका सरदार, फुलचांद सरदार, भरत सरदार, गोपीनाथ सरदार, बिरेंद्र सरदार, उपेन सरदार, मनोहर सरदार, मोनिका सिंह, रतन सरदार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: खनन विभाग की कार्रवाई को बताया अवैध, पटमदा थाना में दर्ज प्राथमिकी रद्द करने व मशीन मुक्त करने की मांग

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *