Potka : ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए पोटका के दो मुखिया को किया गया सम्मानित

 

पोटका : सानग्राम पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार और हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज को बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा में मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीईसी आशीष पांडे द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । दोनों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार  और महत्वपूर्ण योगदान को लेकर सम्मानित किया गया।  इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पर परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू डीडीसी अनिकेत सचान, डीईओ मनोज कुमार एवं डीएसई आशीष पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया – अभिषेक सरदार 

अतिथियों ने मुखिया सम्मेलन में उपस्थित सभी मुखियाओं से कहा कि क्षेत्र में जो बच्चे पढ़ रहे हैं उन्हें मोबाइल से दूर रखने के लिए माता-पिता को जागरूक करें, साथ ही साथ 3 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से नामांकन कराएं एवं विद्यालय से जोड़ें, शिक्षा से ही विकास संभव है। इस दौरान मुखिया देवी कुमारी भूमिज एवं अभिषेक सरदार ने कहा की मुखिया बनने के बाद एकमात्र प्रयास रहा कि क्षेत्र में कोई अनपढ़ ना रहे।  सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया गया साथ ही साथ विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने के साथ-साथ शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पेयजल आदि समस्याओं को लेकर लगातार विद्यालय में संपर्क कर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया। आगे भी घर-घर संपर्क अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षा के लिए अग्रसर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : पंचायत के संपूर्ण विकास में मुखिया की भूमिका महत्वपूर्ण : जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

    पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

    Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान जमशेदपुर । मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time