Gamharia : सरना उमूल में होगा बाहा पर्व, पीड़ पारगाना व माझी बाबा होंगे सम्मानित

गम्हरिया : खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति टायो गेट जाहेरथान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बाहा पर्व की तैयारी शुरू कर दी गयी. इसको लेकर समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों पर चर्चा की. मौके पर उपस्थित समिति के महासचिव उदय मार्डी व सचिव भोमरा माझी ने बताया कि 11, 12 व 13 मार्च को बाहा पर्व का आयोजन किया जायेगा. इसमें गम्हरिया क्षेत्र के करीब 160 गांव के ग्रामीणों का जुटान होगा. इस दौरान 13 मार्च को सेंदरा जुलूस के पश्चात बुरूडीह निवासी समाजसेवी सावना सोरेन द्वारा गम्हरिया अंचल क्षेत्र के बोडपीड़ पारगाना व विभिन्न गांव के माझी बाबा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जायेगा. तैयारी बैठक में देव मार्डी, सोखेन हेंब्रम, सुखराम टुडू, फूदन टुडू, गोम्हा हांसदा, विश्वनाथ आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: बस की चपेट में आकर युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम – चालक गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Potka : आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुखिया ने उपायुक्त को सौपा मांग पत्र

पोटका : हल्दीपोखर के साथ साथ पूरे पोटका प्रखंड में विगत वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं तूफ़ान के चपेट में आने पर लगभग 550 से अधिक मिट्टि के घर क्षतिग्रस्त…

Spread the love

Gua : बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक, बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर हुई चर्चा

गुवा : गुवा क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time