Potka : विधायक संजीव सरदार ने बुजुर्ग कारीगरों के लिए सरकार से बिजली चालित चाक मुहैया कराने की मांग की

बिजली चालित चाक से मिलेगा कुम्हार समाज के बुजुर्गों को सहारा: संजीव सरदार

 

पोटका  : झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में पोटका विधायक संजीव सरदार ने कुम्हार समाज के बुजुर्ग कारीगरों की मदद के लिए सरकार से विशेष पहल की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुम्हार समाज के लोग अपनी परंपरागत आजीविका मिट्टी के बर्तन बनाने के माध्यम से चलाते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के कारण कई बुजुर्ग कुम्हार अब हाथ से चलने वाले चाक पर काम करने में असमर्थ हो गए हैं। विधायक संजीव सरदार ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए सरकार से आग्रह किया कि इन बुजुर्ग कारीगरों को बिजली से चलने वाले स्वचालित चाक उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे अपनी आजीविका को जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि परंपरागत कारीगरी को बचाने और कुम्हार समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

कुम्हार समाज ने आभार जताया

संजीव सरदार का कहना है कि कुम्हार समाज हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर इन्हें आधुनिक संसाधन नहीं मिलेंगे, तो यह कला धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। हमारी सरकार को इन कारीगरों की मदद के लिए पहल करनी चाहिए और उन्हें बिजली चालित चाक उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका चला सकें। विधायक ने इस मुद्दे को सरकार के समक्ष रखते हुए इसे शीघ्र हल करने की अपील की। कुम्हार समाज ने सरदार के इस पहल की सराहना की है और सदन में इस मामले को उठाने के लिए उनका आभार जताया है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi to Deoghar Flight: रांची से देवघर के लिए विमान सेवा बंद, अब देवघर जाने के लिए ट्रेन ही एकमात्र विकल्प

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जंगल स्वराज मोर्चा ने बंगाल विधानसभा की कार्रवाही के लाइव प्रसारण की मांग की, विधानसभा सचिव को भेजा ई-मेल

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी कार्यवाहियों के लाइव प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग की तत्काल शुरुआत की मांग को लेकर विधानसभा के सचिव को…

Spread the love

Gua : 500 बेरोजगारों की बहाली की मांग पर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम, उत्पादन ठप

Spread the love

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time