युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान.
पोटका : शौर्य यात्रा समिति द्वारा पंचम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भीबीडीए के सहयोग से आयोजित की गई। इसमें सम्मानित अतिथि के तौर पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एके लाल, सीएससी प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़, जिला परिषद सूरज मंडल,.पूर्णिमा मलिक आदि उपस्थित थे । इस दौरान शौर्य यात्रा समिति एवं आसपास के दर्जनों गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया । इस दौरान शौर्य यात्रा समिति के पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद सूरज मंडल, अध्यक्ष सूरज कुमार साहू एवं प्रणय खंड शामिल हुए ।
इसे भी पढ़ें : Rajnagar: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न,बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
रक्त की कमी से किसी की मृत्यु ना हो
इतने कहां की शौर्य यात्रा समिति का एकमात्र उद्देश्य है कि रक्त की कमी से किसी की मृत्यु ना हो. । जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो । इसे लेकर वृहद पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं । रक्तदान का यह पांचवा साल है और हम सबों का एक ही प्रयास रहता है कि जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध करा सके । मौके पर जिला परिषद सूरज मंडल, डॉ. रजनी महाकुड़, सनत मंडल, मृणाल पाल, सूरज कुमार मंडल, सामोल प्रधान , अमृत गोप, राजकुमार साहू, पिंटू पुराण, सूरज साहू, राजा गुप्ता, आयुष महाकुर रमेश मादक यादव प्रधान रंजन दास, सूरज मदक ,घंनसाम मंडल, पोल्टु मंडल, संजय कुंडू, नटन राय, राजीव गुप्ता, महेश साहूप्रसाद मंडल, प्रणय खांडायत आदि लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Rajnagar: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न,बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम




















































