पोटका: दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर 21 सितम्बर, रविवार को सुबह 11 बजे माताजी आश्रम, हाता में बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का 17वां अंक और शिक्षक-समाजसेवी विकास कुमार भकत की अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज (द्वितीय संस्करण) का विमोचन होगा।
हर साल झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से प्रकाशित होने वाली झारखंड प्रभा इस बार भी बहुभाषी रूप में आएगी। पत्रिका में हिंदी, बंगला, अंग्रेजी, संथाली, मुंडारी, भूमिज, संस्कृत और उर्दू जैसी भाषाओं को शामिल किया गया है।
विमोचन कार्यक्रम के साथ परिषद का वार्षिक उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक माणिक लाल महतो, साहित्यकार वीरेंद्र नाथ घोष और संगीत शिल्पी तरणी सेन गोप को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में बहुभाषी कवि सम्मेलन के अलावा महेशकुदर शहीद निर्मल महतो विद्यापीठ के छात्र-छात्राएं नृत्य-नाटिका महिषासुर मर्दिनी प्रस्तुत करेंगे।
इसे भी पढ़ें :
IIM बैंगलोर फिर से भारत का नंबर-वन बिजनेस स्कूल, QS रैंकिंग में भारत की बढ़ती ताकत