Adityapur: आदित्यपुर में जल संकट पर जन कल्याण मोर्चा की बैठक, नगर निगम की विफलता पर आक्रोश

आदित्यपुर: रविवार को सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश की अध्यक्षता में रोड नंबर 32 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट पर गंभीर चर्चा की गई.

नगर निगम की विफलता पर आक्रोश

बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने आदित्यपुर नगर निगम की नल-जल योजना को लेकर उसकी विफलता पर कड़ी निंदा की. विशेष रूप से यह बात सामने आई कि 31 मार्च 2025 तक भी जिंदल द्वारा जल योजना पूरी नहीं की गई, जबकि चार बार एक्सटेंशन दिया गया है. इस पर आक्रोश व्यक्त किया गया. बैठक में यह भी बताया गया कि तीन-चार साल पहले, जिंदल ने उपभोक्ताओं को हाथ में नल पकड़ाकर फोटो खींचवाकर यह दिखाने का प्रयास किया था कि जल योजना पूरी हो गई है.

अधूरे कार्य और उपभोक्ताओं की परेशानी

हकीकत यह है कि अभी भी दोनों वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणाधीन हैं. 11 पानी टंकियों में से 9 टंकियाँ अधूरी पड़ी हैं और वार्ड नंबर 3 में तो टंकी का निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है. इसके परिणामस्वरूप, JUIDCO और JINDAL ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लगभग 50,000 उपभोक्ताओं को गुमराह किया है. जिन उपभोक्ताओं के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही, उन्हें भी जल योजना की स्थिति के बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल रही.

आंदोलन का आह्वान

जन कल्याण मोर्चा ने आगामी 13 अप्रैल 2025 को आदित्यपुर के फुटबॉल ग्राउंड में एक सभा आयोजित करने का आह्वान किया है. इस सभा में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपनी राय और सुझाव साझा करें. इस सभा का उद्देश्य आदित्यपुर नगर निगम की जनता की रायसुमारी के आधार पर नल-जल योजना के भविष्य पर निर्णय लिया जा सके.

झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका

साथ ही, यह भी बताया गया कि इस मुद्दे पर झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है, जो विचाराधीन है. जन कल्याण मोर्चा ने इस मामले में आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक एवं उपायुक्त से मिलकर यह मांग की है कि जब तक नल-जल योजना पूरी तरह से लागू नहीं हो जाती, तब तक यदि कोई व्यक्ति बोरिंग कराना चाहता है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाए, बशर्ते वह इसका व्यावसायिक उपयोग न करे.

रेलवे स्टेशन और सड़क सुधार पर जोर

बैठक में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के काम की भी चर्चा की गई. बताया गया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का कार्य 31 जनवरी 2025 तक पूरा हो चुका है, और अब आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज 15 दिनों के अंदर शुरू किया जाना चाहिए. साथ ही, पटेल चौक से NIT कॉलेज गेट तक सड़क को चौड़ा करके दो लेन बनाने की मांग भी की गई.

बैठक में प्रमुख उपस्थित लोग

इस बैठक में जन कल्याण मोर्चा के उपाध्यक्ष लिली दास, देवांग चंद्रमुखी, सुनील कुमार स्वाई (अधिवक्ता), सचिव अनिल प्रसाद (पूर्व पार्षद), नीतू शर्मा, मनोज पासवान, कोषाध्यक्ष राम जी प्रसाद, प्रवक्ता दिवाकर झा, अधिवक्ता दिलीप कुमार साहू, मनोज कुमार सिंह, सिकंदर सिंह, मनोज कुमार साहू, अधिवक्ता रवि शंकर पासवान, रमेश प्रसाद यादव, मदन सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सुजीत महतो, प्रवीण कुमार दुबे, श्याम कुमार चौरसिया, महेंद्र प्रसाद और एस. एन. तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शुरू

Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

बहरागोड़ा : कोहरे की चादर और तेज रफ्तार का जानलेवा संगम शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर देखने को मिला। होटल ओम कृष्ण के पास खड़े एक टैंकर से कार की…

Spread the love

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time