Railway: कंपनियों के लोडिंग-अनलोडिंग स्थल की निगरानी सिस्टम को रेलवे करेगा अपडेट

जमशेदपुर : टाटा स्टील और न्युवोको कार्प प्राइवेट लिमिटेड के लोडिंग अनलोडिंग स्थल पर सुविधाएं बढ़ाने को लेकर सीनियर डीसीएम के निर्देश पर रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार  को एक बैठक की. इस दौरान लोडिंग अनलोडिंग स्थल पर सुविधाओं का जायजा लिया गया. लोडिंग अनलोडिंग स्थल पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनकी स्थिति की समीक्षा की गई. रेलवे के अधिकारियों का कहना है लोडिंग अनलोडिंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे और की संख्या बढ़ाए जाएंगे. ताकि लोडिंग अनलोडिंग गतिविधि की हर पहलू की फुटेज रेलवे को मिल सके. ‌लोडिंग अनलोडिंग के अलावा टिपलर और बैगन आर के मूवमेंट क्षेत्र की भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जा सकेगी. चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने को है. इसलिए कंपनियों के बकाया पर भी फोकस किया जा रहा है. रेलवे के अधिकारियों ने कंपनी के अधिकारियों को जल्दी भुगतान करने का भी निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ेः Road Accident : बाइक सवार ने चार स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, चारों की हालत गंभीर

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time