Chandil: घर छोड़ने वाले राजकुमार ने दुनिया को दिया करुणा का दर्शन, नारायण ITI में मनाई गई बुद्ध जयंती

चांडिल: नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई परिसर में भगवान बुद्ध की जयंती श्रद्धा और आदर के साथ मनाई गई. इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने भगवान बुद्ध के जीवन और दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला.

राजपुत्र से विश्वगुरु तक की यात्रा
डॉ. पांडे ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म एक समृद्ध राजघराने में हुआ था. उनका जन्मस्थान लुंबिनी (वर्तमान नेपाल) है. मात्र 29 वर्ष की आयु में उन्होंने सांसारिक जीवन को त्याग दिया और सत्य की खोज में निकल पड़े. पांच वर्षों की कठोर तपस्या के बाद बोधगया में पीपल वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई.

उन्होंने आगे कहा कि बुद्ध ने जिस करुणा, दया और अहिंसा का संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणास्पद है.

विश्व में फैला उनका ज्ञान
डॉ. पांडे ने यह भी उल्लेख किया कि चीन, जापान सहित अनेक देश आज भी भगवान बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं. यह भारत के लिए गर्व की बात है कि ऐसे महान संत, दार्शनिक और आध्यात्मिक नेता का जन्म इसी भूमि पर हुआ. उन्होंने कहा कि यदि आज विश्व को शांति चाहिए, तो बुद्ध के बतलाए मार्ग पर चलना ही एकमात्र उपाय है.

श्रद्धांजलि में अनेक गणमान्य उपस्थित
इस अवसर पर अधिवक्ता निखिल कुमार, अधिवक्ता अशोक कुमार झा, शांतिराम महतो, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, प्रकाश महतो, संजीत महतो, देवाशीष मंडल, गौरव महतो और शुभम साहू सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

 

 

इसे भी पढ़ें : Kolhan : श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई ओलचिकी जनक की जयंती, भाषा को घर-घर पहुँचाने का लिया गया संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time