Ramgarh: उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की

रामगढ़: आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन तथा विभिन्न परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को रामगढ़ के उपायुक्त  चंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया वही संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया संबंधित ग्राम सभा के आयोजन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीसीएल, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समस्याओं से नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश

उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया।समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त में अवैध मेनन को चिन्हित कर उन्हें बंद करने के दौरान ब्लास्टिंग के क्रम में आम जनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

ये थे उपस्थित

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता रामगढ़, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे

Spread the love
  • Related Posts

    Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

    जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

    Spread the love

    Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

    जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time