Ramgarh : रामगढ़ में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

  • अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के दिए निर्देश

रामगढ़ : बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से उपायुक्त और अन्य अधिकारियों को दी। उपायुक्त ने विगत कुछ समय में अवैध खनन रोकने हेतु किए गए प्रयासों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अवैध खनन पर और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की भी जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड राज्य किसान सभा के प्रतिनिधि टीम राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए गुंटूर रवाना

अवैध मुहानों पर सघन कार्रवाई, त्वरित रोक सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवैध मुहानों को बंद कराने के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की और कहा कि यदि कहीं से अवैध खनन संबंधी सूचना प्राप्त होती है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पूरी तरह बंद कराया जाए। उन्होंने संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों और एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर्स को निर्देश दिया कि अवैध मुहानों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी तरह का खनन कार्य न होने दिया जाए। इसके अलावा, उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Gua : नोआमुंडी में 30-31 जनवरी को 35वां फ्लावर एंड वेजिटेबल शो

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति, सघन निगरानी का दिया भरोसा

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए सभी स्तरों पर सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए, ताकि जिले में खनन गतिविधियां पूरी तरह से नियंत्रित हों और नियमों का उल्लंघन न हो।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *