रामगढ़ : रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सारुबेडा में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाईकल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सारुबेडा के छेदी सेठ के रूप में हुई। इधर घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही नया मोड़ – वेस्ट बोकरो चरही मुख्य सडक को जाम कर दिया। परिजन इस घटना के लिए ट्रेलर चालक को दोषी ठहरा रहे हैं। हालांकि बताया जाता है कि ब्रेक डाउन होने के कारण ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पर वेस्ट बोकारो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा जाम छुड़ाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम ही है।